तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। पूर्वी चंपारण जिला में खाद लेने के लिए कतार में खड़ी 8 महिलाएं करंट लगने से घायल हो गई हैं, सभी महिलाओं को अस्पताल भरती कराया गया है। घटना पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज का है। अरेराज बाजार में मंगलवार को यूरिया के लिए महिलाएं कतार में खड़ी थी, तभी कतार के बगल में स्थित लोहे की खड़की में करंट आ गया और आठ महिलाएं करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गई। सभी बेहोश 8 महिलाओं को अरेराज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद खाद दुकानदार दुकान बंद कर फरार है। बताया जाता है कि 4:00 बजे सुबह से ही महिला, पुरुष यूरिया के लिए कतार में खड़े थे 3:00 बजे के बाद अचानक खिड़की में बिजली का करंट आने लगा जहां खिड़की को पकड़कर खड़ी महिला मीना देवी, जमुनी देवी, उर्मिला देवी, कांति देवी, ठग महतो, नसीमा खातून, सुनैना देवी, हसन तारा, सुनीता देवी बेहोश हो गई।
जिन का इलाज अरेराज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सक उज्जवल प्रताप ने बताया कि सभी महिलाएं खतरे से बाहर हैं। घायल सभी लोग रढयां, राजेपुर, जनेरवा तथा अरेराज के निवासी हैं। मौके पर ओपी थाना अध्यक्ष कंचन भास्कर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार से ही इफको बाजार में यूरिया का वितरण किया जा रहा है। खाद दुकान की खिड़की में करंट का आना दुकानदार की लापरवाही को दर्शाता है, और यह पूरी तरह जांच का विषय है।