Thursday, May 15, 2025

भारत में 24 घंटे में कोविड से 27 मौतें, छह माह में एक दिन में सबसे ज्यादा

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, भारत में कोविड-19 से 27 लोगों की मौत हुई है, जो छह महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मौतें हैं। पिछली बार एक दिन में सबसे अधिक 20 मौतें 15 अक्टूबर, 2022 को हुई थीं। देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,31,091 हो गई है। 24 घंटे में दिल्ली में छह मौतें हुईं। महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई। छह मौतें केरल में हुईं।

इसी अवधि में, 10,753 नए मामले सामने आए, इससे सक्रिय संक्रमणों की संख्या 53,720 हो गईं।

दैनिक और साप्ताहिक सकारात्मकता दर क्रमश: 6.78 और 4.49 दर्ज की गई।

आंकड़ों में कहा गया है, देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अब तक 220.66 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles