Friday, October 18, 2024

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने लालू यादव के सहारे भाजपा पर साधा निशाना

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने लालू यादव के सहारे भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘जो भी भाजपा के सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को न्याय जरूर मिलेगा। दरअसल पिछले दिनों झारखंड में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाले के मामले में लालू यादव को पांचवें मामले में भी दोषी ठहराया गया था। फिलहाल लालू यादव पुलिस हिरासत में हैं। 21 फरवरी को उनको सजा सुनाई जाएगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को इसी सिलसिले में ट्वीट कर कहा, भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

इससे पहले लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उम्मीद जताई थी कि लालू यादव को न्याय जरूर मिलेगा। तेजस्वी ने कहा था कि जनता की अदालत में उनके पिता कभी भी गुनाहगार नहीं थे। सभी को कोर्ट का आदेश स्वीकार करना चाहिए और ये कोई आखिरी फैसला नहीं है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles