Thursday, April 25, 2024

भारत का विकास नीतीश कुमार के साथ कार्यक्रम के माध्यम से नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने के लिए विधान पार्षद ने चंपारण से बुलंद की आवाज

(तिरहुत समाचार, ढाका)। आंदोलन की मजबूत पृष्ठभूमि मनी जाने वाली चंपारण की धरती से जदयू विधान पार्षद डॉक्टर खालिद अनवर ने नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनाने की दमदार हुंकार भर दी है। विधान पार्षद की इस हुंकार का ढाका वासियों ने भी मजबूती से अपनी बुलंद आवाज में समर्थन किया है। इतिहास गवाह है कि चंपारण की इस धरती से देश हित में उठी हुई हर आवाज पूरे भारत वासियों तक पहुंची है।

विधान पार्षद डॉक्टर खालिद अनवर ने रविवार को ढाका स्थित अपने आवास पर देश का विकास नीतीश कुमार के साथ एक कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में ढाका के दलितों, पिछड़ों और अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधान पार्षद ने कहा कि आज देश किस विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है यह किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। विकास का झांसा देने वाली केंद्रीय सरकार देश और देशवासियों को विनाश की तरफ लेकर जा रही है। जात पात, धर्म और मजहब के नाम पर यह सरकार देशवासियों के जहन में नफरत का जहर घोल रही है। ऐसी परिस्थिति में देशवासियों को अपने हितैषी नेता और विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की आवश्यकता है।

देश का विकास नीतीश कुमार के बिना असंभव है। देश को सही मायनों में विकास की तरफ ले जाना है तो उसके लिए हमें नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना होगा। बिहार की 14 करोड़ जनता दृढ़ संकल्पित हो जाए तो नितीश कुमार का पीएम बनना तय हो जाएगा। विधान पार्षद ने कहा कि सियासत में जिधर भी निगाह दौड़ाएं नीतीश कुमार से बेहतर छवि और काबिलियत वाला नेता नहीं मिलता। वहीं उन्होंने कहा कि ढाका को सीतामढ़ी से जोड़ने वाले फुलवरिया घाट पुल का निर्माण भी शीघ्र पूरा होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधान पार्षद ने कहा कि चंपारण के दलितों और पिछड़ों की आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक छवि को बेहतर बेहतर बनाने के लिए नीतीश कुमार हमेशा प्रयासरत रहे हैं और रहेंगे।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles