Friday, March 29, 2024

बिहार : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव, लगाई गई प्रदर्शनी

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के मौके पर सेवा के कई कार्यक्रमों की शुरूआत की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई तथा शाम को दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस दौरान राज्य भाजपा के विभिन्न नेताओं ने मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एचं कृतित्व से जुडी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया।

इस प्रदर्शनी में उनके बाल्यावस्था से लेकर अब तक के सफर को दिखाया गया। प्रधानमंत्री के किए गए कायरें की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए इस प्रदर्शनी को डिजीटल स्वरूप में नमो एप पर भी प्रसारण किया गया।

भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से सैंड आर्ट के जरिए प्रधानमंत्री की आकृति उकेरी गई। इसके अलावे नमो टी स्टॉल भी लगाया गया। शाम को प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव मनाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गई।

इधर, कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा उनके लंबी उम्र की कामना की।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पटना के प्रसिद्घ हनुमान मंदिर में प्राानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए पूजन हवन किया, जबकि राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन पटना सिटी में आलमपुर के कच्ची दरगाह में चादरपोशी की और प्रधानमंत्री की सलामती की दुआ मांगी।

इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रामकृपाल यादव बिहटा के बिटेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में भी सेवा और समर्पण अभियान की शुरूआत की गई। यह अभियान 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles