Saturday, September 21, 2024

किसानों के मुद्दा को लेकर राजद विधायक ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने कहा- नीतीश कुमार किसानों को लेकर सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। ऐसी सरकार को ठीक करने की जरूरत है। अगर बिहार के किसान साथ दें तो नीतीश कुमार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे।

मंगलवार को खगड़िया में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए राजद विधायक सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर बेहद तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कहीं की नहीं है। यहां हर घर में शराब की होम डिलेवरी हो सकती है लेकिन किसानों को समय पर खाद-बीज मुहैया नहीं कराई जा सकती। बिहार के किसान खाद औऱ बीज के लिए मर रहे हैं और सरकार के मुखिया अपना गुणगान करने में लगे हैं।

सुधाकर सिंह ने अपने बयान में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के किसानों को धोका दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में कृषि रोड मैप जारी किया था जिसका बजट 3 लाख 10 हजार करोड़ था। नीतीश ने दावा किया था कि कृषि रोड मैप के जरिये बिहार में अनाज के उत्पादन को 1 करोड़ 80 लाख टन से बढ़ाकर 3 करोड़ टन कर दिया जायेगा। लेकिन 3 लाख 10 हजार करोड़ खर्च करने के बाद हालत ये है कि अभी बिहार में अनाज का उत्पादन 1 करोड 79 लाख टन है। यानि अनाज का उत्पादन पहले कि तुलना में और घट गया है। आज नीतीश कुमार बिहार में कृषि रोड मैप 4 लाने की बात कह रहे हैं लेकिन बिहार के किसान कृषि रोड मैप-1, 2 और 3 से अब तक वंचित हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार सिर्फ आंकड़ों की फर्जीवाड़ा कर रही है।

नीतीश कुमार ने अब तक किसानों के लिए कुछ नहीं किया, ना ही खेतों तक पानी पहुंचा ना ही सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था हुई, और ना ही किसानों के लिए बनाए गए सुविधा एप का किसानों को कोई फायदा पहुंचा। किसानों को बिजली से सिंचाई के लिए कनेक्शन तक नहीं दिया जा रहा है। कुल मिलाकर हकीकत यह है कि नीतीश कुमार किसानों के साथ छल कर रहे हैं। अनाज खरीद के नाम पर पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। मैंने सरकार को सैकड़ों उदाहरण दिये लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। किसानों के नाम पर बिहार में लूट का मॉडल चल रहा है। यहां लूट तंत्र को बढिया से डिजायन किया गया है।

विदित हो कि यह वही सुधाकर सिंह हैं जिन्होंने अभी कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिखंडी तक कह दिया था। जिसको लेकर जदयू खिमा ने बहुत बवाल काटा और उनसे माफी का मुतालबा किया लेकिन अपने पिछले बयान से माफी तो दूर सुधाकर सिंह ने दो कदम आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार पर फिर से किसानों के इस मुद्दे को लेकर तगड़ा हमला किया है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles