Saturday, September 21, 2024

ऋषभ पंत की मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक को डीजीपी करेंगे सम्मानित

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। सड़क दुर्घटना के उपरांत ऋषभ पंत की मदद करने वालों को डीजीपी अशोक कुमार सम्मानित करेंगे। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने यह घोषणा की है कि दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने को आगे आये हरियाणा रोडवेज चालक व परिचालक एवं अन्य स्थानीय लोगों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ‘गुड सेमेरिटन’ स्कीम के अंतर्गत सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है।

यह भी पढ़े: तेलंगाना पुलिस ने नास्तिक नरेश को हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles