Tuesday, April 30, 2024

मोतिहारी चिमनी घटना पर प्रधानमंत्री ने किया खेद व्यक्त, हादसे में मरने वालों के लिए 2-2 लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। शुक्रवार को मोतिहारी जिले के रमगढ़वा के चिमनी में हुए ब्लास्ट की घटना में 9 लोगों को मृत्यु और दर्जनों घायलों के प्रति प्रधान मंत्री मोदी ने खेद ब्यक्त किया है। हादसे में मरने वालों के लिए प्रधानमंत्री ने 2-2 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया है। विदित हो कि इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 से ज्यादा घायल हुए हैं. शुक्रवार को यह हादसा इंट भट्टा चिमनी की फूंकाई के दौरान पेश आया। जिसमे 9 लोगों की लाशें अब तक बरामद हुई हैं। जबकि 16 घायलों का इलाज चल रहा है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण मलबा हटाने का कार्य अवरुद्ध हो गया है। मलबे में और लोगो के दबे होने की आशंका है। गंभीर रूप से जख्मी 9 लोगों का मोतिहारी, रामगढ़वा और रक्सौल के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से उनके कार्यालय ने आज सुबह एक ट्वीट किया,”मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।”

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles