Saturday, September 21, 2024

उत्तराखंड में प्रान्त प्रचारक युद्धवीर यादव और सह प्रान्त प्रचारक देवेंद्र सिंह का तबादला

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। आरएसएस ने प्रांतीय स्तर पर फेरबदल किया है। आरएसएस सूत्रों के मुताबिक युद्धवीर यादव को पूर्वी उत्तर प्रदेश भेज दिया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र सिंह को हरियाणा भेज दिया गया है। इन्हें ग्रामीण विकास सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। इनका क्षेत्र हरियाणा रहेगा, साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ भी देखेंगे। सूत्रों की माने तो 16 से 19 तारीख के बीच प्रयागराज में हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया। दरअसल, आरएसएस सूत्रों के मुताबिक युद्धवीर यादव को पूर्वी उत्तर प्रदेश का सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक दीवान सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह को हरियाणा भेज दिया गया है। आरएसएस के प्रांत प्रचारक रहते हुए विधानसभा बैकडोर भर्ती को लेकर उनकी सिफारिश से नौकरी लगने का आरोप इनपर लगा था।

संघ के बड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद नागपुर तक हलचल मच गई थी। इस मामले में उत्तराखंड में लगातार बवाल हो रहा है। ये भी कहा गया था कि इस पदाधिकारी के रिश्तेदारों को नौकरी दी गई थी।

मामला इतना बढ़ गया था कि सरकार को बीच में आना पड़ा और तुरंत एक्शन लेना पड़ा। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि संघ प्रांत स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी में है।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने गठित की टीम, परिवार से करेगी मुलाकात

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles