Monday, September 23, 2024

पटना : गंगा नदी में नाव पर एलजीपी विस्फोट में 4 लोगों की मौत

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। पटना के मनेर इलाके में गंगा नदी के बीच में एक मोटरबोट में एलपीजी सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। विस्फोट सिलेंडर से एलपीजी के रिसाव के कारण हुआ, जब उसका एक नाविक मोटरबोट पर खाना बना रहा था।

लेकिन मोटरबोट नदी में डूबने से बच गई। अन्य नाविकों ने उसे मनेर में गंगा नदी के तट पर लाने में कामयाबी हासिल की। घायलों को मनेर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोटरबोटों का उपयोग आमतौर पर रेत के परिवहन के लिए किया जाता है। इस क्षेत्र में अधिकांश नाव रेत माफिया द्वारा चलाई जाती हैं।

यह भी पढ़े: मानसून सत्र: हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित, अध्यक्ष ने कहा..विपक्षी सदस्यों का व्यवहार उचित नहीं

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles