Tuesday, September 24, 2024

महाराष्ट्र में सियासी संकट: बागी हुए मंत्री एकनाथ शिंदे, सूरत के होटल में शिवसेना के 25 विधायक

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। शिवसेना के कम से कम 25 विधायक गुजरात के सूरत के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि वे महा विकास अघाड़ी सरकार से नाखुश हैं। सूत्रों ने बताया कि पहले 11 कमरे ली मेरिडियन होटल में बुक किए गए और सोमवार को रात करीब साढ़े नौ बजे से रात 10 बजे तक 11 विधायक सूरत पहुंचे और होटल में चेकिंग की।

महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में दूसरा बड़ा दल मंगलवार को करीब 1.30 बजे 14 विधायकों के साथ सूरत पहुंचा।

सूत्रों ने कहा कि होटल की बुकिंग मुंबई से की गई थी। गुजरात के भाजपा नेताओं को देर रात सूचित किया गया था। सभी विधायकों के होटल में पहुंचने के बाद सूरत पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया। निर्देश मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी. पाटिल मंगलवार सुबह तक सूरत में थे। सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके करीबी एकनाथ और पाटिल के बीच किसी भी मुलाकात से इनकार कर रहे हैं।

पाटिल मंगलवार सुबह गांधीनगर में अपने निर्धारित योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे अहमदाबाद पहुंचे

यह भी पढ़े: अग्निपथ योजना पर राहुल का निशाना, कहा बीजेपी का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles