Thursday, September 19, 2024

सिद्धू- रावत की 10 जनपथ में बैठक खत्म, पंजाब पर सस्पेंस अब भी बरकरार

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। पंजाब में कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ने के बीच राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत की सोनिया गांधी से मुलाकात खत्म हो गई है।

हालांकि, इस मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। लेकिन हरीश रावत ने एक बार फिर ये बात दोहराई की जो भी फैसला होगा आप सभी को जल्द बता दिया जाएगा।

पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष को मैं अपना नोट सबमिट करने आया था। पंजाब को लेकर सोनिया गांधी जो फैसला लेंगी और मुझे पता लगेगा तो मैं तुरन्त सबसे पहले आपको आकर बताऊंगा।

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धू को अध्यक्ष बनाया जा रहा है ? इस सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि, किसने कहा कि सिद्धू अध्यक्ष बनाये जाएंगे ?

10 जनपथ में हुई इस बैठक में बताया जा रहा है कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक उथल-पुथल भी तेज हो गई हैं।

इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी संगठन में सिद्धू को महत्वपूर्ण भूमिका दिए जाने का विरोध किया है, हालांकि रावत इन खबरों को खारिज कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: भाजपा युवा मोर्चा की टीम घोषित, सांसद राजू बिष्ट बने महामंत्री

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles