Friday, October 18, 2024

हिमाचल प्रदेश के ऊना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, 12 अन्य गंभीर

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। हिमाचल प्रदेश के ऊना कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर प्रवासी श्रमिक हैं।

ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना बथू औद्योगिक क्षेत्र की है।

घायलों को ऊना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस कर्मी और बचाव कर्मी मौजूद हैं।

विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles