Monday, April 20, 2026

निशांत कुमार बिहार और जदयू के भविष्य हैं: उमेश कुशवाहा

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हमें और बिहार की जनता को मिलता रहेगा।

पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह तो संवैधानिक व्यवस्था है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति 14 दिन तक दो सदन का सदस्य नहीं रह सकता है, इस्तीफा देना पड़ता है। नीतीश कुमार ने उसी व्यवस्था के तहत विधान परिषद से इस्तीफा दिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है वो अगले बीस साल तक रहेगी। 20 साल बाद भी प्रदेश के मुख्यबिंदु में नीतीश कुमार ही रहेंगे। हमारे नेता ने जो काम किया है, वह वह छोटी बात नहीं है।

सीएम नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार का जिक्र करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी और बिहार के भविष्य हैं। वह पार्टी के कार्यकताओं से मिल रहे हैं और पार्टी की गतिविधि को नजदीक से देख रहे हैं। जदयू में निशांत कुमार के शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह आया है और निशांत कुमार हमारा भविष्य हैं।

जदयू की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। पक्की सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जनहित केंद्रित नीतियों से हर वर्ग तक विकास पहुंचा है। उनके सतत प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति से बिहार को एक नई पहचान मिली है।

राज्य के नागरिकों को 24×7 पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नीतीश कुमार ने जिस हेल्पलाइन नंबर की संकल्पना की थी, वह आज डायल 112 के रूप में हर नागरिक के लिए एक साथी की तरह कार्य कर रहा है। यह केवल एक हेल्पलाइन नंबर ही नहीं, बल्कि विश्वास और भरोसे का प्रतीक है।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने असम के कार्यकर्ताओं से की बात, बोले- कांग्रेस पहले गुमराह करने के लिए करती थी समझौता

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles