Monday, June 1, 2026

पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय : गजेंद्र सिंह शेखावत

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में मिले सर्वोच्च सम्मान पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब पीएम को कोई देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करता है यह 140 करोड़ भारतीयों की क्षमता, संकल्प, जज्बे और हौसले का भी सम्मान होता है।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कूटनीतिक सूझबूझ और वैश्विक मंच पर प्रभावी उपस्थिति से भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्व के कोने-कोने में जाकर भारतवासियों के लिए सम्मान अर्जित किया, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

शेखावत ने खालिस्तानी प्रदर्शनों के संदर्भ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में बसे लोग लंबे समय से ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं। लेकिन भारत की बढ़ती सामर्थ्य और वैश्विक प्रभाव के बाद विशेषकर पुलवामा और बालाकोट जैसे घटनाक्रमों के बाद भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपनी धरती पर या बाहर से होने वाले किसी भी षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगा। जैसे-जैसे भारत की शक्ति और समर्थन बढ़ेगा, ऐसे तत्वों के हौसले पस्त होंगे और वे हाशिए पर चले जाएंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जनगणना में जाति शब्द शामिल न होने पर सवाल उठाए हैं। इस पर शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर या समझ की कमी के कारण अनावश्यक प्रतिक्रियाएं देते हैं। ऐसी टिप्पणियों पर गंभीरता से जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।

वहीं, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्यमंत्री और नेताओं की फोन टैपिंग के आरोपों पर शेखावत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने खुद सरकार में रहते हुए टेलीफोन टैपिंग जैसे कृत्यों को अंजाम दिया, उनके पास अब इस तरह के आधारहीन आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं को पहले अपने आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए। राजस्थान में कांग्रेस नेताओं को ऐसी बेबुनियादी बातें करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश: मंडी में अनियंत्रित बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles