Friday, September 20, 2024

मणिपुर: दो कांग्रेसी विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। मणिपुर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर विस्तार अभियान में लगे भाजपा ने सोमवार को राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है। सोमवार को मणिपुर से कांग्रेस के 2 विधायकों आर के इमो सिंह और याम थोंग हाओकिप ने भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री सवार्नंद सोनोवाल और मणिपुर प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के दोनों विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इन दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल करने के बाद पार्टी के मणिपुर प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में दोबारा से सरकार बनाने जा रही है। संबित पात्रा ने कहा कि हमारा नारा है, अबकी बार चालीस पार।

केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सवार्नंद सोनोवाल ने दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के मुताबिक सभी केंद्रीय मंत्री लगातार नार्थ ईस्ट के राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इससे वहां के लोगों का विश्वास भी बढ़ा है और तेज गति से विकास भी हो रहा है। उन्होंने नार्थ ईस्ट के विकास और देश दुनिया में इसका नाम रौशन करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा।

भाजपा में शामिल होने के बाद आर के इमो सिंह ने कहा कि मणिपुर में शांति और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक काम किया है। आज मणिपुर में पूरी तरह शांति है । उन्होंने कहा कि अब हम सब मिलकर राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles