Thursday, September 19, 2024

जम्मू-कश्मीर : भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 16 घायल

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ठथरी-डोडा मार्ग पर सुइगढ़ी में यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

मिनीबस ठथरी से डोडा कस्बे की ओर जा रही थी।

सूत्रों ने कहा, “तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।”

पहाड़ी डोडा जिला अपनी खतरनाक सड़कों के लिए जाना जाता है, जिस पर ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने से अक्सर घातक दुर्घटनाएं होती हैं।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles