Saturday, April 12, 2025

बिहार बाढ़: मुख्यमंत्री नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, दिए निर्देश

तिरहुत डेस्क (पटना)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित पांच जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर, नरकटियागंज, गौनाहा, चनपटिया, मझौलिया तथा पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली, रामगढ़वा, छौड़ादानो, बंजरिया, चिरैया, ढाका, पताही तथा मधुबन इलाके के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गायघाट, कटरा, औराई तथा सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, बैरगनिया के अलावा शिवहर जिले के तीन प्रखंडों का भी हवाई सर्वेक्षण किया।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार भी मौजूद थे।

हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार शुरू से ही अधिक वषार्पात के कारण कई जगह बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है।

उन्होंने कहा, “आंखों के इलाज कराने कुछ दिनों पूर्व हम दिल्ली गए थे। आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए हमने पांच जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है। कल तीन बाढ़ग्रस्त जिलों का और जायजा लेंगे।”

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान नदियों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया है। हमारी प्राथमिकता में यह काम सबसे ऊपर है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles